TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Anushka Sharma Baby Boy अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बने माता-पिता, जानिए उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा

Anushka Sharma Baby Boy :- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक बार फिर खुशियाँ बरसीं हैं। यह जोड़ा दूसरी बार माता-पिता बना है। पहले से ही काफी समय से इसकी चर्चा चल रही थी। इस खुशखबरी को अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुद ही साझा किया है।

Anushka Sharma Baby Boy
Image : Anushka Sharma Official Instagram

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के फैन्स जानते थे कि अनुष्का गर्भवती हैं और वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुद अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की है।

दूसरी बार मां बनीं अनुष्का | Anushka Sharma Baby Boy

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक ज्वाइन पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म हो गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 15 फरवरी को उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है। उन्होंने पोस्ट में बेबी बॉय का नाम भी शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में लिखा है कि वामिका के छोटे भाई ‘अकाय‘ का जन्म हुआ है।

पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि ‘इस समय, हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगते हैं। हम आपसे हमारी प्राइवसी का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का’। इस खबर के आने के बाद कई सारे बॉलीवुड स्टार्स ने उनको बधाई दी है, जिनमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, दिया मिर्ज़ा शामिल हैं।

Read Also  Animal Movie Ki Kamai: Day 17 एनिमल रुकने का नाम नहीं ले रही, जानवरों की तरह सब पर टूट पड़ी है