TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

CTET Result 2024 Declared: CBSE ने जारी किया CTET 2024 परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक।

CTET Result 2024 Declared: सीबीएसई ने जारी किया सीटेट का रिजल्ट। देशभर में 21 जनवरी 2024 को हुआ था केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन। लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में लिया था भाग । उम्मीदवार सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट।

CTET Result 2024 Declared

CTET Result 2024 Declared

सीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। टीचर बनने के लिए सीटेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से सीटेट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब समाप्त हो गया है। सीबीएसई ने अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की तरफ से 21 जनवरी 2024 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था जिसमें देशभर से लगभग 17 लाख भावीअध्यापकों ने भाग लिया था।

How to Check CTET Result 2024 | CTET Result 2024 कैसे चेक करें?

CTET Result 2024 चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:-

  1. सबसे पहले, CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर, “CTET JANUARY 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब, आपको अपना रोल नंबर भरने के लिए कहा जाएगा।
  4. रोल नंबर भरने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।
Read Also  दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में निकली Process Server और Peon की भर्ती, देखें भर्ती के बारे में पूरी जानकारी।

शिक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।