TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

HSSC CET Group D Result Declared: हरियाणा सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) ग्रुप डी परिणाम जारी

लंबे समय से हरियाणा सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) ग्रुप डी के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। HSSC ने CTET Group D 2023 का परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है।आपको बता दे कि HSSC ने इस परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर में हरियाणा के विभिन्न जिलों में करवाया था। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम को कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी सारी जानकारी हम आपको देंगे। हमारे साथ बने रहिए।

HSSC CET Group D Result

HSSC CET Group D Result Declared :

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी 2024 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उम्मीदवार अपना परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 13.75 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से लगभग 8.5 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया।

HSSC CET Group D Qualifying Criteria :

HSSC Group D परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कुछ मापदंड बनाए गए हैं जो इस प्रकार हैं। हरियाणा सरकार ने इस परीक्षा में 95 मार्क्स का वेटेज Written Exam को दिया है और 5 मार्क्स का वेटेज Social Economic Criteria को दिया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को Written Exam को क्वालीफ़ाई करने के लिए 47.50 मार्क्स लेने जरूरी है और आरक्षित वर्ग के लिए 38 मार्क्स लेना जरूरी है। अगर उम्मीदवार Written Exam को क्वालीफ़ाई करते हैं तब ही Social Economic Criteria के मार्क्स जुड़कर कुल मार्क्स बनेंगे।

Read Also  PGT Physical Education Final Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी शारीरिक शिक्षा का अंतिम परिणाम किया संशोधित, आवेदक इस डायरेक्ट लिंक से अपना संशोधित परिणाम कर सकते हैं चेक।

HSSC CET Group D Result Link :

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे लिखे गए चरणों का पालन करके देख सकते हैं:

HSSC CET Group D Result

1. हरियाणा कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं

2. फिर ‘Link to Download Scorecard of CET Group-D‘ लिंक पर क्लिक करें

3. फिर एक नया टैब खुल जाएगा, वहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर कैप्चा कोड भरें

4. इसके बाद आपका परिणाम आपको दिख जाएगा

HSSC Official Websitehttps://hssc.gov.in/
HSSC CTET Group-D Result Link Click Here
हम आशा करते हैं कि आपका परिणाम अच्छा रहा होगा। ऐसी ही एजुकेशन से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- Click Here