Kia Motors ने आज अपनी Kia Sonet का फेसलिफ्ट version लॉन्च कर दिया है, इसके साथ ही Kia Motors ने इस गाड़ी की बुकिंग डेट भी announce कर दी है। Next Generation Kia Sonet की बुकिंग शुरू होगी कब ? इसके क्या होंगे फीचर्स ? सारी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें। हम आपको सारी जानकारी प्रदान करेंगे।
Kia Sonet Facelift 2024 Booking :-
Kia Motors ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी देते हुए बताया है कि Kia Sonet Facelift की बुकिंग भारतीय बाजार में 20 दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली है। उम्मीद की जा रहा है कि इसकी डिलीवरी नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय बाजार में की जाने वाली है।
Launch Date:- | 14th December 2023 |
Booking Start Date:- | 20th December 2023 |
Expected Delivery:- | New Year onwards |
Kia Sonet Facelift Features :-
Kia Sonet अब पहले से ज़्यादा खूबसूरत हो गई है। अगर इंटीरियर की बात करें तो कॉस्मेटिक चेंज के साथ-साथ कंपनी ने नई Kia Sonet के इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। अब Kia Sonet में 10.25 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। सोनेट के एक्सटीरियर लुक में भी काफी बदलाव किया गया है। नई किया सोनेट की हेडलाइट्स और डीआरएल्स और भी आकर्षक हो गए हैं।
अन्य हाईलाइट में इसे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, Air Ventilated Seat, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम के साथ OTA अपडेट भी मिलता है। इसके साथ 360 डिग्री कैमरा का ऑप्शन भी मिलता है।
Kia Sonet Facelift के Safety Features:-
नई Kia Sonet में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें सिक्स एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, एबीएस जैसी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Kia Sonet Facelift के कलरऑप्शंस:-
Kia Sonet Facelift को भारतीय बाजार में कुल सात वेरिएंट और 11 रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
Kia Sonet Facelift Engine Option:-
नई Kia Sonet में पहले से मजूद किया सोनेट वाले इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2L पेट्रोल इंजन, 1L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं।
Engine | Power(PS) | Torque(Nm) |
Powerful Smartstream 1.0 T – Gdi Petrol Engine | 120 | 172 |
Refined 1.5 CRDi VGT Diesel Engine | 116 | 250 |
Advanced Smartstream 1.2 Petrol Engine | 83 | 115 |
1 thought on “Kia Sonet Facelift 2024 Booking Date Announced :- Kia Sonet Facelift अब नए अवतार में”
Comments are closed.