TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Malaika Arora|मलाइका अरोड़ा फूट फूट कर क्यों रोने लगी?

Malaika Arora
Malaika Arora Official Instagram

malaika arora crying: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उनकी रोने की क्लिप सोशल मीडिया पर घूम रही है। कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। लेकिन यह बात कितनी सच है, इसे कोई नहीं जानता। क्योंकि दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका (Malaika Arora) की यह क्लिप रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की है, जिसमें वह बात करते करते रोने लगती हैं और यह क्लिप खूब वायरल हो रही है।

संगीता फोगाट की परफॉर्मेंस देखकर रोने लगी मलाइका अरोरा

Malaika Arora Crying: रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ के लेटेस्ट एपिसोड में पहलवान संगीता फोगाट और कोरियोग्राफर भरत घरे ने मजदूरों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाते हुए परफॉर्मेंस दिया था। परफॉर्मेंस में दिखाया गया कैसे मजदूर दूसरों का घर बनाते हैं लेकिन उनके पास अपना कोई घर नहीं होता। संगीता फोगाट की परफॉर्मेंस के बाद मलिका अपने आप को रोक नहीं पाई और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी।

Malaika Arora Crying
Image credits Sony Entertainment

मलिका कहती है कि उन्हें अपना संघर्ष भरा बचपन याद आ गया। मलाइका अरोड़ा कहती है कि उन्हें याद है कि उनके पास अपना कोई घर नहीं था, हम किराए के मकान में रहते थे। हमारा घर इतना छोटा था कि हम आज भी मजाक-मजाक में कहते हैं कि हम माचिस की डिब्बी में रहते थे। सच मैं, घर इतना छोटा था कि हम एक दूसरे से बच कर चलते थे, कहीं लग ना जाए।

Read Also  Animal Box Office Day 41 |दर्शकों के दिलों पर कर रही है राज।

Malaika Arora|मलाइका अरोड़ा का संघर्ष

आज भले ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अच्छे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, पर उनका बचपन ऐसा नहीं था। उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में काफी संघर्ष किया है। आज अपने डांस के लिए मशहूर मलाइका ने बचपन में काफी संघर्ष झेला है। मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता से अलग होने के बाद अपनी माँ और अपनी बहन अमृता के साथ मुंबई के चेंबूर में रहती थीं। मलाइका ने बताया कि वह थोड़े से पैसे बचाने के बाद एक घर खरीदना चाहती थी।