90 के दशक की धक धक गर्ल के नाम से मशहूर हीरोइन, जिसके सामने आज की हीरोइन की सुंदरता भी पड़ जाती है फीकी।

By- Aman Bhaati taazatales.com

Date- 5th Feb 2024

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित नेने की, जिनके दीवानों की आज भी कोई कमी नहीं है।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

माधुरी दीक्षित का नाम 90 के दशक की टॉप और महंगी हीरोइनों में आता है। माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से की थी।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

उन्हें पहचान 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' ने दिलाई। इसके बाद माधुरी ने 'साजन', 'दिल', 'हम आपके हैं कौन' जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

आपको बता दें कि माधुरी ने अपने करियर से हटकर एक डॉक्टर से शादी की। 17 अक्टूबर 1999 को, माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की, जो पेशे से एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

डॉ. नेने, माधुरी के भाई अजीत दीक्षित के अच्छे मित्र थे, माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की पहली मुलाकात उनके भाई अजीत के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और जल्दी ही शादी के बंधन में बंध गए।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

माधुरी और डॉ. नेने की शादी को लगभग 25 साल हो गए हैं। इनके दो बेटे रियान और आरिन भी हैं।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram

भले ही माधुरी दीक्षित की शादी को इतने साल हो गए हो, पर आज भी माधुरी आजकल की हीरोइनों से कम नहीं लगतीं। आज भी लोग माधुरी की एक झलक के लिए दीवाने हो जाते हैं।

Image Credit- Madhuri Dixit  Nene  Instagram