TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

BMW CE 02 Electric Scooter: BMW का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही इंडियन मार्केट में होगा लॉन्च।

BMW CE 02 Electric Scooter
BMW Motorrad की इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है।

BMW CE 02 Electric Scooter: BMW ने सितंबर 2020 में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया था। बाद में एक साल बाद कंपनी ने 2021 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल जारी किया था। पिछले साल 2023 में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन मॉडल यूनाइटेड स्टेट्स में शोकेस किया था। BMW Motorrad की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब अमेरिका और ब्रिटिश बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी इसी साल अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

BMW CE 02 Electric Scooter in India

अगर भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो Ola और Ather ने अपना दबदबा भारतीय बाजार में बनाया हुआ है। लेकिन अब दिग्गज कंपनियाँ भी इस सेगमेंट में अपना लोहा मनवाने के लिए भारतीय बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं। इसमें पहला नाम BMW कंपनी का आता है। कंपनी 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 को इस साल भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ यह स्कूटर अमेरिका और ब्रिटिश बाजार में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की घोषणा कभी भी कर सकती है।

Read Also  Hero splendor plus 01 edition:- splendor के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी

BMW CE 02 Electric Scooter के फ़ीचर्स

BMW CE 02 फीचर्स के मामले में बहुत ही खास हैं। इसमें दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह कोई भी फ्लोरबोर्ड सेक्शन देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि इसमें बाइक की तरह फुटपेग मिलते हैं। स्कूटर दिखने में बहुत ही स्टाइलिश लगता है। इसमें आपको DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैम्प्स, ऊचा हैंडलबार, सिंगल पीस सीट और LED टेललैम्प के साथ फ्लोटिंग टाइप रियर फेंडर दिया गया है। इसके अलावा इस स्कूटर में 3.5 इंच का TFT इंस्ट्रुमेंट कॉन्सोल भी मिलता है जिसमें आपको स्कूटर से संबंधित जानकारी देखने को मिलेगी। साथ में, इस स्कूटर में आपको 14 इंच के एलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। सस्पेंशन के लिए सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे साइड-माउंटेड मोनो-शॉक यूनिट मिलती है।

BMW CE 02 Electric Scooter
BMW CE 02 Electric Scooter

सिंगल चार्ज में देगा लगभग 90 किलोमीटर की रेंज।

BMW CE 02 में बैटरी पैक की बात करें तो 2kwh क्षमता का मिलता है जो लगभग 15HP की power जेनरेट करता है। अगर इस स्कूटर की रेंज देखी जाए, तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज में लगभग 90 किलोमीटर की रेंज निकालकर देगा। इसकी टॉप स्पीड लगभग 95 किलोमीटर/घंटा के आसपास है। ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों साइड्स पर डिस्क ब्रेक की सुविधा है। इसके अलावा, ESC, RSC, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और 3 राइडिंग मोड – सर्फ, फ्लो, और फ्लैश दिए गए हैं।

Read Also  Tata Nexon Discount: Tata Motors दे रही है Tata Nexon पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट

अमेरिका में BMW CE 02 की कीमत?

अमेरिका में BMW CE 02 के बेस वेरिएंट की कीमत की बात करें, तो यह 7599 डॉलर (लगभग 6.2 लाख रुपए) है और इसके हाईलाइन वेरिएंट की कीमत 8474 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपए) है।

भारत में इसकी कीमत क्या होगी?

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर अभी कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसके फीचर्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत भारतीय बाजार में 5 लाख से लेकर 6 लाख रुपए के आस-पास ex-showroom के रूप में हो सकती है।

ऑटोमोबाइल से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें