TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

HBSE Admit Card 2024: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड किए जारी। इस लिंक से करें डाउनलोड।

HBSE Admit Card 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के वर्तमान अकादमिक सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी कर दिए हैं। डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।

HBSE Admit Card 2024

HBSE Admit Card 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। जैसा कि ज्ञात है, हरियाणा बोर्ड 2024 की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा इस साल 27 फरवरी से शुरू है जो 2 अप्रैल 2024 तक चलेगी। हरियाणा के राजकीय स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे लाखों छात्रों द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। बोर्ड द्वारा आज, 20 फरवरी 2024 को, हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Read Also  NVS Non Teaching Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय में निकली नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, देखें भर्ती के बारे में पूरी जानकारी।

School Login Link to Download Admit Card

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी०पी० यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं (फरवरी/मार्च-2024) 27 फरवरी से शुरू होने वाली हैं जिसके लिए एडमिट कार्ड 20 फरवरी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किए जा रहे हैं। वी०पी० यादव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर विद्यालय को जारी की गई यूजर आई.डी. और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Open School Admit Card Download Link

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मुक्त विद्यालय के फ्रेशर विद्यार्थी, रिअपीयर, सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., मंर्सी चांस, कम्पार्टमैंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं स्वयंपाठी पूर्ण विषय विद्यार्थी भी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से मांगी गई जानकारी भरकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक से हरियाणा ओपन स्कूल के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इस साल कितने विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षाएं?

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी/मार्च-2024 में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 5,25,353 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें 10वीं कक्षा के 3,03,869 विद्यार्थी तथा 12वीं कक्षा के 2,21,484 विद्यार्थी शामिल होंगे।

Read Also  HKRN Recruitment 2024: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में निकली विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती, 7 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुक्त विद्यालय की बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 55,180 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिसमें 10वीं (मुक्त विद्यालय) कक्षा के 23,270 विद्यार्थी तथा 12वीं (मुक्त विद्यालय) के 31,910 विद्यार्थी शामिल हैं।

कब से कब तक होंगी परीक्षाएं?

10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से 26 मार्च तक तथा 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक संचालित की जाएगी। इन परीक्षाओं का समय 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

शिक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।