TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

HBSE Practical News: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

HBSE Practical News: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 17 फरवरी 2024 तक चलेंगी। HBSE द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी।

HBSE Practical News
HBSE ने 24 जनवरी 2024 को प्रेस नोट जारी करके वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।

HBSE Practical Update

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर। HBSE ने 24 जनवरी 2024 को प्रेस नोट जारी करके वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के अनुसार, हरियाणा बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित कराए जाएंगे।

HBSE Practical Press Note

हरियाणा बोर्ड ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड की ओर से एक बाहरी परीक्षक नियुक्त करके आयोजित कराई जाएगी। और सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी परीक्षा के शेष विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में पढ़ा रहे संबंधित विषयों के शिक्षकों द्वारा आयोजित कराई जाएगी।

HBSE Practical News
HBSE Practical News

बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12वीं के छात्रों की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

Read Also  हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने पीजीटी फाइन आर्ट्स, पीजीटी शारीरिक शिक्षा, और पीजीटी उर्दू के नियुक्ति आदेश किए जारी।

क्या होगा प्रायोगिक परीक्षाओं का समय?

10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 17 फरवरी 2024 तक चलेंगी। एचबीएसई द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

शिक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।