TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Kia Motors के लिए भारत बना चौथा सबसे बड़ा बाजार: Tae Jin Park(CEO Kia Motors)

Kia Motors

Kia Motors:-भारत बना चौथा सबसे बड़ा बाजार

Kia Motors ने भारतीय बाजार में पहली बार 2019 में अपने पैर रखे थे तब से ही किआ मोटर्स की गाड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है। किआ मोटर्स की सेल भारतीय बाजार में साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में किआ कंपनी के एमडी और सीईओ Tae-Jin Park ने खुलासा किया है कि भारतीय बाजार Kia Motors के लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भारत Kia Motors के लिए दक्षिण कोरिया, अमेरिका और यूरोप के बाद चौथे सबसे बड़े बाजार की लिस्ट में शामिल हो गया है।

Kia Motors

पार्क ने बताया है कि हमारा घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया लगभग 750,000 इकाइयों के साथ पहले स्थान पर है, इसके बाद अमेरिका लगभग 650,000 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूरोपीय बाजार लगभग 550,000 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत लगभग 300,000 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर है।

Kia Motors:- पिछले 6 महीनों की बिक्री

अगर Kia Motors की गाड़ियों की पिछले 6 महीनों की बिक्री की बात करें तो ये आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। आइए जानते हैं Kia ने हर महीने कितनी गाड़ियां बेचीं।

Model NameJun 2023Jul 2023Aug 2023Sep 2023Oct 2023Nov 2023
Seltos3578974010698105581236211684
Sonet772242454120498464936433
Carens804760024359433053554620
EV644154215014125
Kia Monthly Sales193912000219219200222435122762

किआ की गाड़ियों की बिक्री से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किआ की गाड़ियों की लोकप्रियता भारतीय बाजार में बढ़ती जा रही है।

Read Also  Maruti Suzuki eVX :- आ रही है मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार।