TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Malaika Arora Second Marriage :- अर्बाज खान के बाद क्या अब मलाइका अरोड़ा भी करेंगी दूसरी शादी ?

मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान के साथ हुई थी लेकिन किसी कारण से उनका तलाक हो गया था। अब अरबाज खान ने 24 दिसम्बर 2023 को दूसरी शादी कर ली थी अरबाज खान ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से अपना दूसरा विवाह किया। उनकी शादी में सलमान खान, अरबाज खान, ऋतेश देशमुख, और रवीना टंडन जैसे बड़े सेलेब्रिटी भी पहुंचे थे। अरबाज खान की शादी के बाद, अब मलाइका अरोड़ा भी उनकी शादी को लेकर बहुत चर्चा में चल रही है (Malaika Arora Second Marriage) शायद मलाइका भी हमें 2024 में गुड न्यूज़ देने वाली है, आइए जाने क्या है पूरी बात।

मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी

दरअसल, मलाइका अरोड़ा आजकल झलक दिखला जा 11 में जज के रूप में नजर आ रही हैं उनके साथ फराह खान भी हैं। ऐसे में शो का एक प्रमो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें फराह खान मलाइका अरोड़ा के साथ मजाक मस्ती करती हुई दिख रही है। इस वीडियो में फराह खान मलाइका से दूसरी शादी को लेकर सवाल करती है फराह खान कहती है कि क्या वह 2024 में सिंगल पैरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पैरेंट कम एक्ट्रेस बनने वाली है? इस पर मलाइका जवाब देते हुए कहती है कि, मतलब फिर से मुझे किसी को गोद में लेना पड़ेगा?

Read Also  Animal Box Office Collection Day 14 एनिमल फिल्म ने 14वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

किससे करने वाली है दूसरी शादी?

मलाइका कहती है कि अगर कोई उन्हें प्रपोज़ करेगा तो वह 100% जरूर शादी करेगी। इस पर फराह खान फिर से सवाल पूछती है कि मतलब कोई भी पूछेगा तो तुम शादी कर लो गी, फराह खान और मलाइका की बातों को सुन कर वहा बैठी ऑडियंस जोरों से हंस पड़ी। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की जिंदगी में सेलेब्रिटी अर्जुन कपूर की एंट्री हुई पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं उनके फोटो भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

अर्जुन और मलाइका अरोड़ा सच में शादी करने वाले हैं?

करण जोहर ने “Coffee With Karan 8” में अर्जुन कपूर से सवाल किया कि क्या वह मलाइका अरोड़ा से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं, इस पर अर्जुन कपूर ने कहा जीवन की इतनी महत्वपूर्ण चीज पर बात करने के लिए यह सही मंच नहीं है। जब फैसला होगा तो हम दोनों आपको इस बारे में जानकारी देंगे हमारे रिश्ते के बारे में मैं अकेले कुछ नहीं बोल सकता। अर्जुन कपूर को ट्रोल किया जाता है क्योंकि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी है पर इस पर अर्जुन कपूर ने कहा उनको इस ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा कोई इंसान नहीं जिसे इन चीजों का सामना ना करना पड़े वह कहते हैं कि पहले वह ट्रोलिंग का जवाब दिया करते थे लेकिन अब वह इन चीजों पर ध्यान नहीं देते।

Read Also  Malaika Arora|मलाइका अरोड़ा फूट फूट कर क्यों रोने लगी?

ऐसी और भी अपडेट्स के लिए लिंक पर टैप करें Click Here…