TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

CBSE: केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम में किया बड़ा फेरबदल

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में किया बहुत बड़ा बदलाव। 10वीं में छात्रों को पढ़ने होंगे 10 विषय और प्रत्येक में पास होना होगा अनिवार्य। वहीं 12वीं में छात्रों को पढ़ने होंगे 10 कुल छह विषय और प्रत्येक में पास होना होगा अनिवार्य।

ministry of education made changes in cbse 10th and 12th board exam

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब 10वीं में छात्रों को 10 विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना भी होगा अनिवार्य। वहीं 12वीं में छात्रों को कुल छह विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना भी होगा अनिवार्य।

सीबीएसई ने करंट शैक्षिक सत्र के लिए परीक्षा डेट शीट जारी कर दी है। चल रहे एकेडेमिक सत्र की परीक्षा पुराने पैटर्न के हिसाब से ही होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जो बदलाव किए हैं, वे आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 से लागू होंगे।

Read Also  HSSC CET Group D Updated Result: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी के रिजल्ट को किया अपडेट, यहाँ चेक करें अपडेटेड रिजल्ट।

पहले क्या होता था पैटर्न?

अब तक 10वीं कक्षा में विद्यार्थियों को छह विषय चुनने होते थे, विद्यार्थी चाहे तो वे 9 विषय भी चुन सकते थे और पास होने के लिए पांच विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था। वहीं 12वीं में विद्यार्थियों को सात विषय चुनने होते थे, जिसमें एक वैकल्पिक होता था। इनमें पांच विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था।

अब क्या होगा पैटर्न?

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बहुत बड़ा बदलाव किया है, जो कि आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 से सीबीएसई के सभी स्कूलों में लागू होगा। अब 10वीं में छात्रों को 10 विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना भी होगा अनिवार्य। वहीं 12वीं में छात्रों को कुल छह विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना भी होगा अनिवार्य।

अब 10वीं में पढ़नी होगी तीन भाषाएँ।

नए शैक्षिक सत्र से 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिसमें से दो भाषाएं कम से कम भारत में बोली जाने वाली होगी, इसके अलावा सात मुख्य विषय होंगे। इसमें गणित और कंप्यूटेशनल थिंकिंग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा और अंतरविषय क्षेत्र शामिल होंगे। अब विद्यार्थियों को 10वीं में पास होने के लिए सभी 10 विषयों में उत्तीर्ण होना होगा।

Read Also  Haryana Police recruitment 2024: हरियाणा पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती। CET Group C परीक्षा पास उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका।

12वीं में पढ़नी होगी दो भाषाएँ।

नए शैक्षिक सत्र से 12वीं कक्षा में अब एक की बजाय दो भाषाएं पढ़नी होंगी, जिसमें से एक भाषा कम से कम भारत में बोली जाने वाली होगी, इसके अलावा 4 मुख्य विषय होंगे और एक वैकल्पिक विषय होगा। इन सभी विषयों को तीन समूहों में बाँटा गया है। इन समूहों से विद्यार्थियों को अपने विषयों को खुद चुनने होंगे।

पहले समूह में संगीत, नृत्य, थिएटर, स्कल्पचर, पेंटिंग, शारीरिक शिक्षा और कल्याण व व्यावसायिक शिक्षा शामिल है। दूसरे समूह में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, वाणिज्य व पर्यावरण शिक्षा शामिल है। तीसरे समूह में गणित, प्रोग्रामिंग व कोडिंग, बिजनेस गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान शामिल हैं।

शिक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

1 thought on “CBSE: केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम में किया बड़ा फेरबदल”

Comments are closed.