TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

GTA 5 के बारे में ये बातें जानकर आप रह जाएँगे हेरान

अगर आप एक गेमर हैं या फिर कभी-कभी गेम खेलते हैं तो आपने GTA 5 (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5) के बारे में ज़रूर सुना होगा। भारत में आपको GTA 5 के बहुत सारे फैन्स मिल जाएंगे। YouTube पर इस गेम के गेमप्ले को मिलियनों में देखा जाता है। आइए जानते हैं GTA 5 के बारे में कुछ खास बातें।

GTA 5
Official GTA 5 Gameplay

GTA 5 Release Date | यह गेम कब आई थी?

17 सितंबर 2013 को Rockstar Games द्वारा रिलीज़ की गई GTA 5 को 2023 में पूरे 10 साल हो गए हैं और इन दस सालों में इस गेम का क्रेज़ कम होने की बजाय बढ़ा ही है। लगभग 1000 डेवेलपर्स की टीम द्वारा बनाई गई यह एक्शन-एडवेंचर गेम आज भी हर गेमर के सिर चढ़कर बोलती है।

इसे बनाने में लगे थे 265 मिलियन डॉलर

2013 में बनी GTA 5 गेम सबसे महंगी गेम थी। इस गेम को बनाने में 265 मिलियन डॉलर का खर्च हुआ था। पर बाद में यह खिताब Call of Duty: Modern Warfare 2 और Cyberpunk 2077 जैसी गेम्स के नाम हो गया। इस गेम की अब तक 190 मिलियन कॉपियां बिक चुकी हैं, और यह एक बहुत बड़ा नंबर है, या फिर यूं कहें कि कई गेमिंग कंपनियों के लिए यह एक सपने जैसा है।

Official GTA 5 Gameplay

रिलीज़ के 24 घंटे में कमाए  थे 800 मिलियन डॉलर

Rockstar Games ने 2013 में इस गेम को Sony PlayStation 3 और Microsoft Xbox 360 के लिए लॉन्च किया था। और रिलीज़ के 3 दिनों के अंदर ही इस गेम ने लगभग 1 बिलियन डॉलर की बिक्री की थी। बाद में 2014 में इस गेम को दूसरे प्लेटफ़ॉर्म जैसे Sony PlayStation 4, Xbox One और PC के लिए लॉन्च किया गया। इस रिलीज़ के 24 घंटे के अंदर ही गेम ने 800 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी।

Read Also  Upcoming OTT Movies 2024 |धमाकेदार मूवीज़ और टीवी शोज़ देखना न भूलें

असली गैंग के सदस्यों (Gang Members) की आवाज़ की गई है इस्तेमाल

इस गेम को Los Santos क्षेत्र में दिखाया गया है। गेम की फ़ील को रियलिस्टिक दिखाने के लिए जितने भी गेम के अंदर गैंग्स हैं, उनकी आवाज़ के लिए वॉयस ओवर असली गैंग्स से करवाई गई है। यह जानकारी Lazlow Jones द्वारा दी गई थी। Lazlow Jones GTA 5 के लेखक और निर्माता भी हैं।

GTA 6 and Gta 5
Official GTA 6

GTA 6 भी होने वाली है रिलीज़

GTA 5 के 10 सालों के बाद अब Rockstar Games ने GTA 6 का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया है। सिर्फ 24 घंटों में 90 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ लेते हुए GTA 6 के ट्रेलर ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं| रॉकस्टार ने GTA 6 ट्रेलर के अंत में यह खुलासा किया है कि यह गेम 2025 में रिलीज़ होगा।GTA 5 की जबरदस्त सफलता को देखते हुए ये साफ है कि GTA 6 भी कुछ ऐसी ही कमाई करने वाला है।