TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

White Teeth :- आपके पीले दांत हो जाएंगे चमकते मोती, बस करने होंगे ये 5 उपाय।

White Teeth :- आजकल हम फास्टफूड और मांस का बहुत अधिक सेवन करने लगे हैं जिससे हमारे दांत धीरे-धीरे पीले रंग के होने लगते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास कम होता है क्योंकि ऐसे दांतों के कारण आपको चार लोगों में हँसने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है, इसकी वजह से आपको लज्जा का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब आपको घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके दांतों का पीलापन दूर करने के लिए लेकर आए हैं, ये 5 उपाय इससे आपके दांत सफेद मोतियों की तरह चमकने लगेंगे, आइए जानें क्या हैं ये 5 नुस्खे।

दांत साफ करने के 5 उपाय

1. अगर आप अपने दांतों को मोतियों की तरह सफेद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे आपके दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा, इसका इस्तेमाल आपको लगातार 1 महीने तक करना होगा, आपको धीरे-धीरे इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा, इसके अलावा नींबू या संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से आपके दांत धीरे-धीरे सफेद होना शुरू हो जाएगे।

2. दांतों को सफेद करने के लिए आप Sea Salt से ब्रश कर सकते हैं, इससे आपका ऑरल हाइजीन मेंटेन होता है, ऐसा लगातार करने से आपके दांत का पीलापन तो दूर होगा ही, इसके साथ आपके मुंह से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।

Read Also  Eye Care :- आँखों की रोशनी इतनी बढ़ जाएगी कि चाँद पर चंद्रयान-3 को भी देख पाओगे, बस अपनाने होंगे ये नुस्खे।

3. दांतों को सफेद करने के लिए और दांतों के दर्द को खत्म करने के लिए आप अमरूद के पत्तों से तैयार किए काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपके दांत तो साफ होंगे ही और आपके दांतों की कई और बीमारियां भी ठीक होंगी, इसे बनाने के लिए आपको अमरूद के कुछ पत्ते चाहिए होंगे, इसे थोड़े पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालकर इसे किसी कपड़े या छानी से छान लीजिए, इसके बाद आप इसे 5-6 बार कुल्ला कीजिए।

4. दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरऑक्साइड से बने पेस्ट का इस्तेमाल कीजिए, ये आपके दांतों का पीलापन दूर करने में काफी कारगर साबित होते हैं।

5. आपके दांतों में कीड़ा या पीलापन दांतों में फसे रहने वाले खाने की वजह से फैलता है और लोग खाना खाने से पहले ब्रश करते हैं, लेकिन ब्रश का यह तरीका बिलकुल गलत है, हमें सुबह और रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे दांतों में फसा खाना तुरंत निकल जाता है, जिससे दांत में कीड़ा लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है, अगर हम खाना खाने से पहले ब्रश करते हैं तो दांतों में खाना तब तक फसा रहता है जब तक हम अगली बार ब्रश नहीं करेंगे, ऐसे में कीड़ा लगने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए हमेशा ब्रश खाना खाने के बाद करना ही उचित होता है।

Read Also  5 Energy Boosting Winter Vegetables: शरीर को कड़ाके की सर्दी में भी रखेगी गरम और हड्डियों को करेगी मजबूत, ये 5 सब्जियाँ
White teeth

Disclaimer :- सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है और यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सक की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Taaza Tales इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ऐसी और भी जानकारी के लिए लिंक पर टैप करें