TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Article 370 Box Office Collection DAY 6: आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

Article 370 Box Office: आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी ‘आर्टिकल 370‘ (Article 370) आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यामी गौतम स्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लोगों द्वारा फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, वही फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं।

Article 370
image : Article 370 official Teaser

Article 370 Box Office Collection Day 6

आर्टिकल 370 फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी रही है, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ रुपए की कमाई की थी जो कि बहुत ही अच्छी शुरुआत है। वही दूसरे दिन कमाई बढ़ी और ये आंकड़ा 7.4 करोड़ रुपए हो गया। संडे को तीसरे दिन फिल्म ने खूब कमाई की और फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने 9.6 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म के 6वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, ‘आर्टिकल 370’ की DAY 6 की कमाई 3.15 करोड़ रुपए है। अब तक की कुल फिल्म की कमाई लगभग 32.6 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Article 370 Box Office Collection Day 3

आर्टिकल 370 (Article 370) की पहले दिन की कमाई अच्छी रही थी वही वीकेंड पर भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई की है। दूसरे दिन आर्टिकल 370 की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई, फिल्म की कमाई में लगभग 25.42% का उछाल आया है। दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ रुपए कमाए हैं, और यह कमाई तीसरे दिन और भी ऊपर गई है संडे होने की वजह से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 7.4 ने अपने रिलीज़ के तीसरे दिन 9.6 करोड़ रुपए कमाए हैं। देखा जाए तो फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है।

Read Also  Aishwarya Rai Bachchan News :-ऐश्वर्या राय ने बच्चन फैमिली को किया अलविदा ?

Article 370 Box Office Collection Day 1

आर्टिकल 370 (Article 370) का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज, यानी 23 फरवरी को इस फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। सेक्निल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन की कमाई लगभग 5.9 करोड़ रुपए है। फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी रही है।

image : Article 370 official Teaser

आर्टिकल 370 की क्या है कहानी?|Article 370

कश्मीर से धारा 370 हटाने जाने की कहानी को आर्टिकल 370 में दिखाया गया है। इस मूवी में यामी गौतम, जवान मूवी फेम एक्ट्रेस प्रियामणि और दिग्गज एक्टर अरुण गोविल जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। आर्टिकल 370 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है।

DayBox Office Collection
Day 15.9 करोड़ रुपए
Day 27.4 करोड़ रुपए
Day 39.6 करोड़ रुपए
Day 43.25 करोड़ रुपए
Day 5 3.3 करोड़ रुपए
Day 63.15 करोड़ रुपए