TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

GTA 6 Trailer Release : जाने कब होगा रिलीज़ और क्या है इसमें खास?

 

GTA 6 Trailer Release :आख़िरकार एक लंबे समय के बाद Rockstar Games ने अपने GTA सीरीज़ में नया गेम (GTA 6 Trailer) का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। हालांकि GTA 6 का ट्रेलर लीक होने की वजह से रॉकस्टार गेम्स को यह ट्रेलर समय से पहले रिलीज़ करना पड़ा। आइए जानते हैं कि क्या कुछ है खास GTA 6 ट्रेलर में।


                                                                 GTA 6 Trailer Release


 
Rockstar Games को GTA 6 का गेम प्ले TikTok पर लीक हो जाने की वजह से सोशल प्लेटफ़ॉर्म X (Twitter) और YouTube पर निर्धारित समय से पहले लॉन्च करते हुए लिखा। “हमारा ट्रेलर लीक हो चुका है ऐसे में, कृपया असली ट्रेलर आप YouTube पर देखें।

 

 
 
GTA 6 Trailer 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले YouTube वीडियो

Grand Theft Auto 6 गेम के प्रति लोगों का प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 24 घंटों में 90 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ लेते हुए GTA 6 के ट्रेलर ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। कुछ घंटों में इतने ज़्यादा व्यूज़ लेने को लेकर प्रसिद्ध YouTuber Mr. Beast ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा “GTA 6 ट्रेलर ने अभी हमारे यूट्यूब पर 24 घंटों में सबसे ज़्यादा व्यूज़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।”

 

GTA 6 Trailer में क्या दिखा

Read Also  Animal Movie Box Office Collection: Day 19 एनिमल मूवी ने की 850 करोड़ की कमाई, दुनियाभर में बजा एनिमल का डंका

GTA 6 में पहली बार एक महिला हीरो को दिखाया गया है जिसका नाम लुसिया है। जिसमें लुसिया एक जेल में कैदी के कपड़ों में दिखाई देती है। ट्रेलर से यह भी पता चलता है कि ये गेम वाइस सिटी मैप पर आधारित है। रॉकस्टार ने GTA 6 के ग्राफिक्स पर बहुत ही बेहतरीन काम किया है। GTA 6 के ग्राफिक्स इतने शानदार हैं कि सबकुछ बिल्कुल असली जैसा लगता है। ट्रेलर में वो सब है जो एक GTA गेम को GTA बनाता है जैसे की कारें, स्टंट्स, अपराध और बहुत सारा रोमांच।

GTA 6 कब होगा रिलीज़?

रॉकस्टार ने GTA 6 ट्रेलर के अंत में यह खुलासा किया है कि यह गेम 2025 में रिलीज़ होगा। इसी लिए खिलाड़ियों को इस गेम को खेलने के लिए अभी भी काफी लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा।

2 thoughts on “GTA 6 Trailer Release : जाने कब होगा रिलीज़ और क्या है इसमें खास?”

Leave a Comment