TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Apple iPhone SE 4 Launching: मिलेगी फेस आईडी और डबल बैटरी

Iphone SE 4

iPhone SE 4 लॉन्च होने जा रहा है: आप सभी जानते हैं, जैसे ही एप्पल का कोई नया डिवाइस आने वाला होता है और लॉन्च से पहले ही मार्केट में उस डिवाइस के लीक्स आने लगते हैं। अगर iPhone SE 4 के लीक्स को सच माना जाए तो आने वाला iPhone SE 4 पहले से 50% बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो कि एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। और ऐसा भी सुनने में आया है कि इस बार एप्पल टच आईडी को भी हटा सकता है।

iPhone SE 4 मिलेगा बैटरी अपग्रेड

Iphone SE4

Apple iPhone SE 3 की बैटरी क्षमता 2018mAh है, जबकि iPhone 14 में 3279mAh की बैटरी है। अगर लीक्स को सच माना जाए तो iPhone SE 4 में 50% बड़ी बैटरी का अपग्रेड देखने को मिल सकता है। आने वाला iPhone SE 4, iPhone 14 का अपडेटेड वेरिएंट हो सकता है।

iPhone SE 4 मैं नहीं मिलेगी टच आईडी

Iphone SE4

इस बार Apple टच आईडी हटाकर फेस आईडी के साथ लॉन्च कर सकता है और आपको iPhone SE 4 में ड्यूल रियर कैमरा और USB-C जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर iPhone SE 4 इन बदलावों के साथ आता है तो यह iPhone SE 3 से iPhone SE 4 में डिवाइस अपडेट के लिए बड़ी छलांग होगी।

Read Also  Apple Vision Pro :- क्या अब होगा स्मार्टफोन कंपनियों को भारी नुकसान ?

iPhone SE 4 कब होगा लॉन्च

हमेशा की तरह ऐपल अपने डिवाइस की लॉन्च डेट को गुप्त रखता है। ऐपल ने अभी तक आने वाले iPhone SE4 को स्वीकार नहीं किया है। अगर पिछली रिपोर्ट्स को देखा जाए, तो iPhone SE को 2016 में, iPhone SE 2 को 2020 में और iPhone SE 3 को 2022 में लॉन्च किया गया था। iPhone SE 4 2025 से पहले लॉन्च नहीं हो सकता।

1 thought on “Apple iPhone SE 4 Launching: मिलेगी फेस आईडी और डबल बैटरी”

Comments are closed.