TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer : शाहिद कपूर को हो गया है रोबोट से प्यार।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer : लाल पीली अखियां गाने के रिलीज़ के बाद, शाहिद कपूर की नई मूवी का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। इस मूवी में शाहिद कपूर कृति सैनन के साथ नजर आएंगे। यह पहली बार होगा कि फैंस को पर्दे पर शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ का ट्रेलर रोमांस और ड्रामा से भरपूर है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer लोगों को आ रहा है खूब पसंद।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के ट्रेलर को आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ करने के 3 घंटे के अंदर ही इस ट्रेलर को YouTube पर 1.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। ट्रेलर को देखकर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म की कहानी काफी रोमांस और कॉमेडी से भरी होने वाली है। ट्रेलर में हमें डिम्पल कबाड़िया और बॉलीवुड के ही मैन धरमेंद्र भी एक एहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Read Also  Deadpool & Wolverine Teaser Breakdown|क्या आप टीज़र में छुपी ये चीज़ें देख पाए?

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म की स्टारकास्ट

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित फिल्म में आपको शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ-साथ आपको डिंपल कबाडिया, धर्मेंद्र, और राकेश बेदी समेत कई दिग्गज एक्टर्स दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

फिल्म की कहानी

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर और कृति सैनन एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। आगे बढ़कर शाहिद कृति सेनन को अपनी फैमिली से मिलवाता है, यहां आकर ट्रेलर काफी मनोरंजन भरा बन जाता है। शाहिद कृति से प्यार करने लगते हैं और बाद में पता चलता है कि कृति कोई इंसान नहीं है, वह एक रोबोट है।

अब शाहिद को कुछ समझ नहीं आता, कृति के रोबोट होने की बात जानकर भी वह अपनी फीलिंग्स को दबा नहीं पाता। अब एक रोबोट और इंसान की यह अनोखी प्रेम कहानी देखने लायक होगी।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म कब रिलीज़ होगी?

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कौन-कौन से एक्टर्स हैं?

1 thought on “Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer : शाहिद कपूर को हो गया है रोबोट से प्यार।”

Comments are closed.