TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

5 Must Watch Pankaj Tripathi Movies:पंकज त्रिपाठी की ये मूवीज़ आपको जरूर देखनी चाहिए

Pankaj Tripathi official

चाहे कोमेडी सीन हो या फिर दुखद ड्रामा, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी अद्भुत प्रस्तुति से इनमें जान फूंक देते हैं। आपको बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी जी ने अपनी ग्रेजुएशन नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से की हुई है। कई छोटे-छोटे रोल्स करने के बाद उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ सीरीज़ में मिला, जिसके बाद उनका एक्टिंग करियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने बन गए। आज हम आपको पंकज त्रिपाठी जी की उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

1. Criminal Justice (क्रिमिनल जस्टिस)

क्रिमिनल जस्टिस एक ऐसी फिल्म है जिसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने वकील का रोल किया है। यह बहुत ही अच्छी फिल्म है। पंकज त्रिपाठी इसमें बहुत ही ईमानदार वकील हैं जो न्याय के लिए लड़ाई लड़ता है। लेकिन न्याय के रास्ते पर उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पंकज त्रिपाठी ने इसमें अपने रोल को बेहद बेख़ुबी निभाया है।

2. Kadak Singh (कड़क सिंह)

Kadak

कड़क सिंह एक ऐसी फिल्म है जो एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जिसे भूलने की बीमारी है। इस फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधुरी हैं। ‘कड़क सिंह’ में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने श्रीवास्तव की भूमिका निभाई है जो एक हॉस्पिटल में रहते हैं और उसे यह याद नहीं है कि वह वहाँ क्यों है।”पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में एके श्रीवास्तव का रोल बेख़ुबी निभाया है।

Read Also  Fighter Box Office Day 6| फाइटर मूवी ने की खूब कमाई

3. Mimi (मिमी)

मीमी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें मीमी की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के किरदार का नाम है ‘भानु’। फिल्म सरोगेसी के मुद्दे पर बनी है। मीमी एक ऐसी लड़की है जो अपने सपने पूरे करना चाहती है, जिन्हें पूरा करने के लिए वह एक मुश्किल फैसला लेती है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4. Newton (न्यूटन)

NewTon

क्या वोटिंग से जनता का भला हो रहा है? क्या गरीब लोगों को इसका फ़ायदा मिल रहा है? इस तरह के सवालों को ‘न्यूटन’ फिल्म खड़ा करती है। फ़िल्म की कहानी आपको बांधे रखने का दम रखती है। ‘न्यूटन’ का निर्देशन अमित मसूरकर जी ने किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने आत्मा सिंह का रोल निभाया है। आप अमेज़न प्राइम पर ‘न्यूटन’ मूवी को देख सकते हैं।

5. Gunjan Saxena: The Kargil Girl (गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल)

यह फ़िल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर बनी है। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी ने गुंजन के पिता अनूप सक्सेना का रोल निभाया है। एक नारीवादी पिता और उसकी साहसी बेटी की कहानी है। इस फिल्म को आपको जरूर देखना चाहिए। आपको यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।

Read Also  The Archies के बारे में क्या बोली Aishwarya Rai Bachchan