TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

CES 2024 Mega Tech Event: – 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट शुरू हो चुका है। इस इवेंट में 2 लाख से ज़्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और टेक कंपनियों की 4000 से ज़्यादा प्रदर्शनीयाँ लगेंगी।

CES 2024
हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर की तमाम टेक कंपनियां CES 2024 में पहुंचेंगी, CES 2024 करीब 2,00,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 4,000 प्रदर्शनीयाँ लगने वाली हैं। पिछले साल CES में 1,18,000 लोग पहुंचे थे।

साल 2024 का पहला टेक इवेंट लास वेगास में शुरू हो गया है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) का आयोजन कल यानी 9 जनवरी से शुरू हो चुका है और यह 12 जनवरी तक चलेगा। हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर की तमाम टेक कंपनियां CES 2024 में पहुंचेंगी, CES 2024 करीब 2,00,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 4,000 प्रदर्शनीयाँ लगने वाली हैं। पिछले साल CES में 1,18,000 लोग पहुंचे थे।

CES 2024 कहां हो रहा है?

CES 2024 एडिशन का आयोजन नेवादा के लास वेगास में हो रहा है। इवेंट का आयोजन Las Vegas Convention Center में हो रहा है। इसमें दुनियाभर के टेक पत्रकार, ब्रांड्स और यूट्यूबर्स शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट में 18 साल से कम उम्र के लोग शामिल नहीं हो सकते।

CES 2024 में कौन-कौन से ब्रैंड शामिल होंगे?

साल के पहले टेक इवेंट में सैमसंग, एलजी, रियलमी, इंटेल, गूगल, अमेजन, एचपी, आसुस, AMD और Nvidia जैसी कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसके अलावा BMW जैसी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां भी इसमें शामिल होंगी और अपने आनेवाले प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगी।

ऐसी ही टेक रिलेटेड खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Read Also  Google Pixel Watch 3 :- यह स्मार्टवॉच Apple Watch Ultra को भी पीछे छोड़ने वाली है जानिए क्या है खासियत ?