TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

HSSC CET Group C Result: हरियाणा ग्रुप सी की 59 कैटेगरी के नतीजे घोषित,यहाँ चेक करें परिणाम

HSSC CET Group C Result: लंबे समय से हरियाणा ग्रुप सी के स्किल टेस्ट के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। HSSC ने ग्रुप सी का परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है।आपको बता दे कि HSSC ने इस परीक्षा का आयोजन 30 Dec, 31 Dec, 06 Jan, 07 jan और 14 Jan को हरियाणा के विभिन्न जिलों में करवाया था। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम को कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी सारी जानकारी हम आपको देंगे। हमारे साथ बने रहिए।

HSSC CET Group C Result

HSSC CET Group C Result Declared

HSSC सीईटी ग्रुप सी नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में 59 कैटेगरी के ग्रुप सी पदों का परिणाम आज, यानी मंगलवार, 6 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठे थे जिन्होंने सीईटी 2022 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उम्मीदवारों ने CET 2022 के नतीजों के आधार पर आवेदन किए थे और फिर 30 और 31 दिसंबर, तथा 6, 7 और 14 जनवरी 2024 को विभिन्न विभागों की 59 कैटेगरी के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस स्किल टेस्ट के नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

Read Also  PGT Physical Education Final Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी शारीरिक शिक्षा का अंतिम परिणाम किया संशोधित, आवेदक इस डायरेक्ट लिंक से अपना संशोधित परिणाम कर सकते हैं चेक।

इस लिंक से रिजल्ट करें डाउनलोड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में विभिन्न तारीखों पर आयोजित किए गए स्किल टेस्ट में सम्मिलित हुए उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं जो उम्मीदवार सीईटी ग्रुप सी के अंतर्गत सभी 59 कैटेगरी के पदों पर नियुक्ति हेतु चयनित हुए हैं। चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम HSSC की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ-साथ सभी पदों के लिए वर्गवार निर्धारित कट-ऑफ भी जारी कर दी है।

इस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जल्दी ही आवंटित विभाग द्वारा ज्वाइनिंग के लिए सूचना भेजी जाएगी। सूचना मिलते ही चयनित उम्मीदवार को संबंधित विभाग से तुरंत संपर्क करना होगा ताकि ज्वाइनिंग के लिए आगामी कार्यवाही की जा सके।

इसके अलावा, परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों के मार्क्स इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जारी किए जाएंगे।

शिक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।