TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

Huawei MatePad Pro 13.2 दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले टैबलेट

Huawei MatePad Pro 13.2

Huawei MatePad Pro 13.2

Huawei ने Huawei MatePad Pro सीरीज में नया मॉडल पेश किया है जो 13.2 इंच डिस्प्ले में आता है। कंपनी ने इसे एक फ्लैगशिप टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। हालांकि चीन में कंपनी इसे सितंबर में ही लॉन्च कर चुकी है। अब इसका ग्लोबल वर्जन लॉन्च किया गया है। टैब में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसे Samsung Galaxy Tab S9 Ultra की टक्कर में कहा जा सकता है। इसे दुनिया का पहला फ्लैक्सिबल OLED पैनल वाला टैब कहा जा रहा है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस।

Huawei MatePad Pro 13.2 Specifications

Huawei MatePad Pro 13.2 इंच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें दुनिया का पहला फ्लैक्सिबल OLED पैनल मिलता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसे सबसे पतला और हल्का टैबलेट बताया है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें मेन सेंसर के रूप में मिलता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर भी है। डिवाइस में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 6 डुअल चैनल स्पीकर मिलते हैं।

Read Also  AMD Radeon RX 7600 XT: हाई परफॉर्मेंस गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए AMD ने लॉन्च किया अपना नया ग्राफिक कार्ड।
Huawei MatePad Pro 13.2

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें kirin 9000s चिपसेट लगा है। जिसे 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह 52000mm2 VC liquid cooling के साथ आता है। डिवाइस में 10,100mAh बैटरी है जिसके साथ में 88W फास्ट चार्जिंग है। यह Harmony OS 4 पर ऑपरेट करता है। also read

DISPLAYTypeOLED, 1B colors, 144Hz, 1000 nits (peak)
Size13.2 inches, 518.8 cm2 (~91.5% screen-to-body ratio)
Resolution2880 x 1920 pixels, 3:2 ratio (~262 ppi density)
PLATFORMOSHarmony OS 4.0
ChipsetKirin 9000S (7 nm)
CPUOcta-core (1×2.62 GHz Taishan Big & 3×2.15 GHz Taishan Mid & 4×1.53GHz Cortex-A510)
GPUMaleoon 910 MP4
MAIN CAMERADual13 MP, f/1.8, (wide), PDAF
8 MP, f/2.2, (ultrawide)
FeaturesLED flash
Video4K@30fps, 1080p@30fps
SELFIE CAMERASingle16 MP, f/2.2
TOF 3D, (depth/biometrics sensor)
Video1080p@30fps
SOUNDLoudspeakerYes, with stereo speakers (6 speakers)
3.5mm jackNo
COMMSWLANWi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/6, dual-band
Bluetooth5.2, A2DP, LE
PositioningGPS, GLONASS, BDS
  
  
USBUSB Type-C, magnetic accessory connector
FEATURESSensorsAccelerometer, gyro, proximity, compass
BATTERYTypeLi-Po 10100 mAh, non-removable
Charging88W wired, 85% in 40 min (advertised)
Huawei MatePad Pro 13.2

Huawei MatePad Pro 13.2 Price

Huawei MatePad Pro 13.2 की यूरोप में कीमत 999 यूरो (लगभग 89,800 रुपये) है जो कि इसके शुरुआती 12 जीबी रैम 256 स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस बताया गया है। इसका 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 1199 यूरो (लगभग 1,07,000 रुपये) में आता है। इसके साथ स्मार्ट मैग्नेटिक कीबोर्ड दिया गया है जिसकी कीमत 199 यूरो (लगभग 17,900 रुपये) है, जबकि M-Pencil की कीमत 99 यूरो  (8,907 रुपये) है। इसे 8 जनवरी से प्री-बुक किया जा सकेगा। जबकि सेल यूरोप में 22 जनवरी से शुरू होगी।