TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

मशहूर मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन, सर्वाइकल कैंसर से थी पीड़ित | Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death: मशहूर मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन। अपने बोल्डनेस अवतार के लिए जानी जाती पूनम पांडे। 32 साल की उम्र में हुआ निधन। सर्वाइकल कैंसर से थी पीड़ित।

Poonam Pandey Death
Image Credit-Poonam Panday Official Instagram | मशहूर मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन। अपने बोल्डनेस अवतार के लिए जानी जाती पूनम पांडे। 32 साल की उम्र में हुआ निधन। सर्वाइकल कैंसर से थी पीड़ित।

Poonam Pandey Death

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला के रख दिया। आपको बता दे कि पूनम पांडे अपने बोल्डनेस अवतार और विवादों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थीं। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई शॉक में है। आपको बता दें कि पूनम पांडे cervical cancer से पीड़ित थीं। उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी मौत की खबर

पूनम पांडे के अपने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर उनकी मौत की खबर की जानकारी भी दी गई। पोस्ट में लिखा है, ‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है।’

Read Also  Rooftop Solar Scheme: मुफ्त बिजली स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,जानिए सबसे पहले क्या करना होगा?

इस खबर को सुनकर हर कोई सदमे में है। पूनम पांडे का निधन 32 साल की उम्र में हुआ है।

कौन थी पूनम पांडे?

पूनम पांडे एक मशहूर भारतीय मॉडल, अभिनेत्री थीं जो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत ही सक्रिय रहती थीं। उन्होंने अपने बोल्ड और उत्कृष्ट अभिनय के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पूनम पांडे ने कई मॉडेलिंग परियोजनाओं और फ़िल्मों में भी काम किया था, और उन्होंने कई टीवी रियलिटी शोज़ में भी भाग लिया था।

Poonam Pandey Death
Image Credit-Poonam Panday Official Instagram

पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 में हुआ था। पूनम पांडे को मॉडलिंग की दुनिया में पहली बार पहचान कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल की तौर पर साल 2011 में मिली। इसके बाद, साल 2013 में पूनम ने फिल्म “नशा” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। तब से अभिनेत्री ने अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रही थी।

बेबाक अंदाज के लिए थी जानी जाती

पूनम पांडे अपने बेबाक अंदाज़ के लिए हमेशा जानी जाती थीं और जानी जाएंगी। पहली बार वह सुर्खियों में तब आई थी जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज डालकर वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देगी। अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं। इसी बोल्ड अंदाज़ के कारण उसके फैंस उसके दीवाने थे।

Read Also  Paytm को लेकर आरबीआई के गवर्नर ने दिया बड़ा बयान, ग्राहकों के हितों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य।

सैम बॉम्बे संग शादी का विवाद

पूनम ने अचानक ही सैम बॉम्बे से शादी करके भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सभी उनकी इस अचानक शादी से सरप्राइज़ थे, हालांकि उनकी शादी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई थी। उन्होंने साल 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद ही अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और जल्द ही उनसे दूरी बना ली थी।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।