TaazaTales WhatsApp Channel Join Now
TaazaTales Telegram Channel Join Now

What is Brisk walk? ब्रिस्क वॉक क्या होती है? यह तेज़ी से कम करती है वजन और दिल को रखती है स्वस्थ।

Image credits:-https://www.pexels.com/

Brisk walk :-आजकल का खानपान और लाइफस्टाइल काफी बदल चुका है। बाहर का खाना और जंक फूड से तेजी से वजन बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से हमें कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं, योगा करते हैं, और कुछ लोग डाइटिंग भी करते हैं। हालांकि कुछ लोगों के पास ऑफिस और घर के काम के बाद जिम जाने का समय नहीं होता है। ऐसे लोग ब्रिस्क वॉक करके भी तेजी से वजन घटा सकते हैं। ब्रिस्क वॉक से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। वजन घटाने और फिट रहने का यह घरेलू और एकदम सरल उपाय है। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और बड़ी आसानी से मोटापा कम हो जाएगा।

Brisk walk क्या होती है

Brisk walk नॉर्मल वॉक से थोड़ा सा अलग होती है। जब आप न तो बहुत धीरे-धीरे और न बहुत तेजी से चलते हैं, तो उसे ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। ब्रिस्क वॉक से न सिर्फ तेजी से मोटापा कम होता है बल्कि कई फायदे भी मिलते हैं। ब्रिस्क वॉक करने से हार्ट हेल्दी रहता है और याद्दाश्त भी तेज होती है। आज हम बताएँगे आपको ब्रिस्क वॉक करने के क्या हैं फायदे।

Read Also  Smart Snacks Roasted Chana:- भुने हुए चने खाने से स्वास्थ्य को होने वाले 10 फायदे

Brisk walk के फायदे

  1. हार्ट को रखती है हेल्दी:-

प्रतिदिन Brisk walk करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जो लोग हर रोज कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करते हैं, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग हफ्ते में 6 किलोमीटर चलते हैं, उन्हें दिल की बीमारी का खतरा 45 फीसदी तक कम होता है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद:-

रोजाना Brisk walk करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इस तरह वॉक करने से शरीर में इंसुलिन सावधानशीलता बढ़ती है। इससे मांसपेशियों की कोशिकाएं एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में, ऊर्जा के लिए ग्लूकोज के लिए इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने में मदद करती हैं। हफ्ते में 4-5 दिन तक 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक डायबिटीज का रिस्क 12 फीसदी तक कम कर देती है।

3. याद्दाश्त बढ़ती है:-

रोजाना Brisk walk करना दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे सेहत में सुधार आता है और नींद भी ठीक होती है। वॉक से याद्दाश्त मजबूत होती है। इसलिए आपको रोजाना ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए।

4. ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल:-

Read Also  How to boost energy Level: अगर आप भी थके-थके महसूस कर रहे हैं और आपका ऊर्जा स्तर कम हो गया है, तो अपनाएं ये उपाय

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उन्हें रोजाना Brisk walk जरूर करनी चाहिए। रोजाना वॉक करने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर का खतरा कम होता है। हार्ट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए वॉक जरूर करें।

5. वजन घटाए:-

Brisk walk एक कार्डिओ एक्सरसाइज है जिससे तेजी से वजन कम होता है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। Brisk walk में तेजी से कैलोरीज़ बर्न होती हैं और मसल्स बनती हैं। मोटापा कम करने के लिए रोजाना 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। हफ्ते में कम से कम 5 दिनों तक 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक से 340 कैलोरी बर्न होती है। ब्रिस्क वॉक से हड्डियों पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से जरूरी मिनरल्स हड्डियों तक पहुंचते हैं और हड्डियां मजबूत बनती हैं। हफ्ते में 3 दिन 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक जीवनकाल का औसतन तीन साल बढ़ा देती है।

Disclaimer: सलाह सहित यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सक की राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Taazatales इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

ऐसी ही और अपडेट्स के लिए जहाँ क्लिक करें।